About Dr. Sanjeev Kumar
(Politician)

Dr. Sanjeev Kumar is a distinguished Indian Politician and a dedicated member of the Bihar Legislative Assembly, representing the 151-Parbatta Khagaria constituency in the Khagaria district. As a member of the Janata Dal (United) party, Dr. Kumar has been a steadfast advocate for his community, working tirelessly to bring about meaningful change and development.

( डॉ. संजीव कुमार एक प्रतिष्ठित भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार विधान सभा के एक समर्पित सदस्य हैं, जो खगड़िया जिले के 151-परबत्ता खगड़िया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के सदस्य के रूप में, डॉ. कुमार अपने समुदाय के लिए एक दृढ़ समर्थक रहे हैं, और सार्थक परिवर्तन और विकास लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। )

MISSION

Dr. Sanjeev Kumar's mission is to help and improve his community through dedicated service and overall development. He aims to provide affordable healthcare, quality education, and better infrastructure for easier travel and economic growth.

(डॉ. संजीव कुमार का मिशन समर्पित सेवा और समग्र विकास के माध्यम से अपने समुदाय की मदद करना और उसे बेहतर बनाना है। उनका लक्ष्य आसान यात्रा और आर्थिक विकास के लिए सस्ती स्वास्थ्य देखभाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।)

img
VISION

Dr. Sanjeev Kumar envisions a thriving and prosperous Parbatta Khagaria, where every individual has the opportunity to reach their full potential. His vision is to create a community characterized by robust healthcare, excellent education, and modern infrastructure, fostering economic growth and social well-being of Parbatta.

(डॉ. संजीव कुमार एक संपन्न और समृद्ध परबत्ता खगड़िया की कल्पना करते हैं, जहां हर व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अवसर मिले। उनका दृष्टिकोण मजबूत स्वास्थ्य देखभाल, उत्कृष्ट शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे वाले समुदाय का निर्माण करना है, जो परबत्ता के आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दे।)

GOAL

Dr. Sanjeev Kumar's goal is to promote sustainable development and inclusive growth in Parbatta Khagaria. He aims to improve healthcare access, provide better educational opportunities, and develop infrastructure to boost the economy. Dr. Kumar strives to build a strong, inclusive community where everyone can prosper and contribute to the region's success by focusing on social welfare, supporting local businesses and farming, creating jobs, and protecting the environment.

(डॉ. संजीव कुमार का लक्ष्य परबत्ता खगड़िया में सतत विकास और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। उनका लक्ष्य स्वास्थ्य देखभाल पहुंच में सुधार करना, बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करना और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना है। डॉ. कुमार एक मजबूत, समावेशी समुदाय बनाने का प्रयास करते हैं जहां हर कोई समृद्ध हो सके और सामाजिक कल्याण, स्थानीय व्यवसायों और खेती का समर्थन करने, नौकरियां पैदा करने और पर्यावरण की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करके क्षेत्र की सफलता में योगदान दे सके।)

#जनसेवा और समर्पण का प्रतीक

डॉ. कुमार का राजनीतिक सफर सेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे में सुधार के माध्यम से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के कई महत्वपूर्ण पहल किए हैं। उनके नेतृत्व में, क्षेत्र में कई विकासात्मक परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है

डॉ. संजीव कुमार का दृष्टिकोण एक प्रगतिशील और समृद्ध परबत्ता खगड़िया के निर्माण का है, जहां हर नागरिक को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों। वह एक ऐसा समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर व्यक्ति अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सके और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सके

Please Support Us

राजनीतिक परिचय डॉ संजीव कुमार

खगड़िया के परबता विधानसभा की राजनीति में का एक ऐसा चेहरा विधायक डॉ संजीव कुमार जो परबता विधानसभा क्षेत्र सहित खगड़िया जिले के आम लोगों का अपने संक्षिप्त राजनीति के कार्यकाल में ही युवाओं, बुजुर्गों एवं सभी जमात का हर दिल अजीज बन गया। विधायक डॉ संजीव कुमार खासकर युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। स्वास्थ्य क्षेत्र से राजनीति में आए परबता विधायक डॉ संजीव कुमार ने बहुत कम समय में सत्ताधारी जदयू पार्टी में भी अपनी अलग पहचान बनाई। डॉ संजीव कुमार वर्तमान समय में परबता विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं साथ जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। समाजिक गतिविधियों में सक्रियता के कारण राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से भी सम्मानित किये गए हैं। इन्होंने कम समय मे ही अपनी अलग पहचान बनाई है। जनताओं की समस्याओं को सदन के पटल पर रखने में ततपर रहते हैं टोपो लैंड का उठाकर लाखो एकड़ जमीन का मामला का निष्पादन कराया।

खगड़िया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। परबता के इस लाल का अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से खास लगाव है। जनता से इसी लगाव ने परबता की जनता की सेवा करने का भाव इनके मन मे ला दिया और अपने पिता पूर्व मंत्री बिहार सरकार श्री आर एन सिंह की राजनीतिक विरासत इन्होंने थाम लिया। परबता के विकासपुत्र कहे जाने वाले अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुये परबता विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व परिवर्तन ला दिया । आज खगड़िया जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में परबता मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरा है। मजबूर, बेबस, लाचार लोगों की सेवा करना इनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है । हजारों मरीजो को अपने मेडिकल रिसर्च सेंटर में मदद करना ,गरीब लाचार को निशुल्क इलाज एवं चेकचप कराना इनका कार्य ही क्षेत्र में इन्हें आमजनों के बीच नेता नही परबता का बेटा का दर्जा देने का काम किया है। कोरोना काल मे जब सभी जनप्रतिनिधि अपने घरों में बंद होकर सोसल मीडिया पर लंबी लम्बी बातें लिख रहे थे उस समय डॉ संजीव कुमार परबता सहित कई जिलो के लोगों के लिये उनके बीच दूत बनकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ और सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। परबता विधानसभा की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ हर साल बाढ़ आती है आधे दर्जन पंचायत इसकी चपेट में आ जाता है उस विनाशकारी बाढ़ में पीड़ितो का सहारा बनकर क्षेत्र में उनके बीच रहते हैं। सरकार के साथ मिलकर बाढ़ की विभीषिका को कम करने की दिशा में बांधो पर रिटर्निंग बॉल काम आरंभ कराया। साथ ही रिंग बांध के दिशा प्रयासरत है ताकि बाढ़ की विभीषिका से बचा जा सके। आज परबता विधानसभा क्षेत्र बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है यहाँ पांच पावर सब ग्रिड तो एक सुपर पावर ग्रिड है जो परबता सहित खगड़िया जिला सहित अन्य जिलों को भी बिजली उपलब्ध कराता है। तो अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल 1700 करोड़ की लागत से बन रहा है जहाँ भारत का पहला डॉलफिन ऑब्जेटरी का निर्माण हो रहा है।जो पर्यटन के क्षेत्र इस क्षेत्र को नया मुकाम देगा । यह पुल इस क्षेत्र की सीरत और सूरत बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में इनके प्रयास से एक नयी क्रांति आयी है यहाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज और आईटीआई कॉलेज बन गया है तो इनके प्रयास से परबता विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिये जमीन चिन्हित कर ली गयी है । स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है तो जर्जर स्कूल के भवनों की जगह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विधालय के भवनों का कार्य कई जगहों पर चल रहा है तो कई जगहों पर प्रस्तावित है।

उधोग के क्षेत्र में भी इनका प्रयास सराहनीय रहा है क्षेत्र में पलायन को रोकने के लिये 150 एकड़ जमीन बियाडा को हस्तांतरित करा कर बिहार सरकार के उधोग विभाग के मंत्री से मिलकर टेक्सटाइल उधोग, केला एवं मक्का आधारित उधोग के स्थापना के लिये प्रयासरत हैं। सड़कों के मामले में यह क्षेत्र सबसे आगे है यहाँ सड़को का जाल बिछा हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यहाँ गोगरी में 100 बेड का हाईटेक अस्पताल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल एवं अतरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था किया। अन्य संस्थाओं के सहयोग से समय समय पर मेडिकल कैम्प की व्यवस्था कर मुफ्त में रोगियों का इलाज एवं दवा की व्यवस्था किया है। पटना में BJANA एसोसिएट के सहयोग से मेमोग्राफी स्किनिंग जो बेस्ट कैंसर की जांच का कैम्प लगाया जिसमें 600 से अधिक महिलाओं ने अपनी जांच करायी इसमें 75 से अधिक महिलाओं में इस बीमारी का समय6पता चलने पर उनकी ईलाज की गयी।

कोरोना के समय अपने विधायक निधि का बड़ा हिस्सा कोरोना इलाज के लिये दिया वहीं अपने प्रयास से खगड़िया सदर अस्पताल सहित गोगरी, परबता में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसिलेटर उपलब्ध कराया। पंचायत स्तरों पर उप स्वास्थ्य केंद्र की निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ कराया तो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था की दिशा में कारगर उपाय किये। खेल के क्षेत्र में भी इनके प्रयास से जल्द ही भव्य स्टेडियम का निर्माण बीसीसीआई के सहयोग से होगा जो प्रस्तावित है। धार्मिक प्रवृत्ति के विचार वाले डॉ संजीव कुमार ने पटना में साईं बाबा मंदिर ,परबता में शनि मंदिर का निर्माण कराया और परिवार जनों के सहयोग से नयागांव परबत में स्वर्ण दुर्गा मंदिर के निर्माण में अपनी महती भूमिका को निभाया है । विधायक डॉ संजीव कुमार के अनुसार राजनीति सत्ता पाने का अवसर नहीं, सेवा करने का सर्वोत्तम माध्यम है।

OUR PROFILE DETAILS

Name Date of Birth Father's Name Mother's Name Father's Occupation Spouse Children Education Qualifications Specialization Consituency Party First winning election Awarded by Any Other Awards Motivation to participate in Elections Background History Begining of Political Journey
Dr. Sanjeev Kumar 08/11/1979 Ramanand Prasad Singh Smt Bindu Singh Ex-MLA (5 Terms), Ex-Transport Minister Dr.Archita Prakash Simran Singh, Saanvi Singh, Yaahniel Singh MBBS from Seth G.S. Medical College & Ph.D from Ballsbridge University, & P.G.D.H.M. from K.E.M. Hospital Mumbai In 2004. General Physician 1st TERM WINNER FROM PARBATTA ASSEMBLY CONSISTUENCY, DISTRICT - KHAGARIA JD(U) 2020 BJANA.Org for outstanding community services in New Jersey, America & Rastiye Gaurav Award (राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार) 2005